बकरीद को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई शांति बैठक:
1 min read
आसनसोल :आने वाले बकरीद को लेकर आज आसनसोल नगर निगम में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी एसीपी सेंट्रल वन एसीपी ट्रैफिक टु आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू आसनसोल उत्तर थाना के प्रभारी आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट प्रभारी आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड के प्रभारी महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस बारे में जानकारी देते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ समाज के विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं यहां पर हर साल की तरह इस साल भी बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से बनाने को लेकर चर्चा हुई वही कौशिक कुंडू ने कहा कि आसनसोल में हर त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से बनाया जाता है बकरीद भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके इसके लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे सभी ने समाज की विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी में आने वाले बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की है आसनसोल की परंपरा के अनुसार आने वाले शांतिपूर्ण तरीके से एक मिसाल कायम करेगा












