पानुड़िया पंचायत इलाके में जिला परिषद प्रत्याशी माला बावरी के समर्थन में किया गया दीवार लेखन:
1 min read
बाराबनी :पानुड़िया ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार शुरू हो गया है आज एक बैठक हुई इस बैठक में पंचायत चुनाव के जो टीएमसी प्रत्याशी हैं उनके साथ साथ जो निर्विरोध चुन लिए गए हैं टीएमसी के वह नेतागण भी मौजूद थे यहां से जिला परिषद की प्रत्याशी हैं माला बावरी उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में वह लोगों के घर घर जाएंगी और कल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो विकास के कार्य हुए हैं उनको लोगों के सामने बताया जाएगा उन्होंने कहा कि आज बंगाल में ऐसा एक भी परिवार नहीं है जिसको ममता बनर्जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ना मिला हो लोगों को यह समझ में आ गया है कि अगर विकास चाहिए तो उन्हें ममता बनर्जी के साथ रहना होगा उनके हाथों को मजबूत करना होगा क्योंकि एकमात्र तृणमूल कांग्रेस से ही विकास कर सकती है अन्य कोई भी पार्टी ऐसा करने में सक्षम नहीं है












