shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर में लगा है भव्य रथ मेला:

1 min read

दुर्गापुर :दुर्गापुर के राजीव गांधी मेला मैदान में पवित्र रथयात्रा के अवसर पर 20 तारीख से एक भव्य मेले का आयोजन किया गया है जो कि 6 जुलाई तक चलेगा 28 जून को उल्टा रथ मनाया जाएगा लेकिन इसके बाद भी यह मेला 6 जुलाई तक जारी रहेगा पहले यह मेला 15 दिनों का हुआ करता था लेकिन इस साल 2 दिन और बढ़ाया गया है और यह 17 दिन चलेगा इस बारे में जानकारी देते हुए मेले के आयोजक जगन्नाथ देव मंदिर कमेटी के जेनरल सेक्रेटरी तपन मुखर्जी ने कहा कि यह मेला यहां पर बीते 41 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है इस बार इस मेले को 15 दिनों के बजाय 17 दिनों का किया गया है इस मेले के आयोजन में पुलिस प्रशासन स्थानीय पार्षदों का बेहद सहयोग रहता है ।

उन्होंने कहा कि इस मेले में सिर्फ दुर्गापुर ही नहीं दूरदराज से भी लोग आते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं उन्होंने कहा कि इस मेले में पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया है जहां 78 स्टाल लगाए गए हैं इसके साथ ही यहां टेक्सटाइल के स्टाल लगे हैं जहां पश्चिम बर्दवान के अलावा अन्य जिलों से आए कारिगर अपने चीजों को दिखा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस मेले का आकर्षण कुछ ऐसा है कि दूरदराज से लोग इस मेले को देखने आते हैं और उन्हें इस बात का गर्व है पश्चिम बर्दवान जिले में सबसे बड़ा रथ का मेला है। इस मेले के आयोजन में मेला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानंद भट्टाचार्य जनरल सेक्रेटरी तपन मुखर्जी सहित जगन्नाथ देव मंदिर कमेटी के सदस्यों का अहम योगदान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page