रविवार सुबह बांकुड़ा के ओंदा में ट्रेन हादसा:
1 min read
बांकुड़ा :रविवार सुबह बांकुड़ा के ओंदा स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि लूप लाइन पर खड़ी एक माल गाड़ी को पीछे से दूसरी माल गाड़ी ने टक्कर मार दी। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार ने मौके पर जाकर दुर्घटना का संभावित कारणों की जांच की । उन्होंने कहा कि मालवाहक गाड़ी के ड्राइवर को शायद नींद आ गयी होगी. इसलिए वह सिग्नल नहीं देख सका।












