आसनसोल के कल्याणपुर में हुआ कराटे के बेल्ट ग्रेडिंग अनुष्ठान का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :ओकिनावा शोरिन-रियो शॉकिकन केरेट एसोसिएशन, आसनसोल शाखा के छात्रों के लिए बेल्ट ग्रेडिंग (परीक्षा) का आयोजन किया गया। आसनसोल के कल्याणपुर में आयोजित इस ग्रेडिंग में कुल 20 छात्रों ने अपना हुनर दिखाया तथा सफलता प्राप्त किया।
इस मौके पर कराटे शिक्षक सेंसेई प्रदीप प्रसाद और सेंसेई अमर कुमार महतो के नेतृत्व में ये बेल्ट ग्रेडिंग की गई है।मौके पर सेंसेई प्रदीप प्रसाद ने बच्चों की हौसला अफजाई की और भविष्य जीवन के लिए जरूरी टिप्स दिए । वही सेंसेई
अमर कुमार ने सभी बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को भी जरूरी परामर्श दिया । ग्रेडिंग में सफल होने वाले छात्रों को संस्था द्वारा बेल्ट और
सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है।













