shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

52 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड के पार्षद मौसमी बासु के नेतृत्व में आज 52 नंबर वार्ड में रविंद्र नगर उन्नयन समिति परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक़ अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी बोरो चेयरमैन ड देवाशीष सरकार शिवानंद बाउरी पार्षद शिखा घटक श्रावणी मंडल सोना गुप्ता दिलीप बराल मौमिता विश्वास तपन बैनर्जी रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर राकेश केडिया सिटी केबल के कर्णधार जोयदीप मुखर्जी हरी नारायण अग्रवाल सहित 52 नंबर वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस संदर्भ मे मौसूमी बासु ने बताया कि गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे में कई मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेशानुसार किसी को भी रक्त की कमी न हो यह सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर से कुल 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है और जिस तरह से लोगों का उत्साह है उनको पूरा भरोसा है कि यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा । दूसरी तरफ अमरनाथ चटर्जी ने पार्षद मौसमी बासु और रविंद्र नगर उन्नयन समिति से जुड़े सभी सदस्य और पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी और कहा कि जिस तरह से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए यह लोग आगे आए हैं और इस शिविर का आयोजन किया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के इस प्रयास के कारण उनको धन्यवाद देता है वही डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि आज रक्तदान शिविर इस बात को दर्शाता है कि तृणमूल कांग्रेस केवल राजनीति करने में विश्वास नहीं रखती वह लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहती है दूसरी पार्टियां जब हंगामा करने पर उतारू है तृणमूल कांग्रेस लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन कर रही है इसके लिए उन्होंने पार्षद मौसमी वासु और रविंद्र नगर उन्नयन समिति की सराहना की । वहीं उप मेयर अभिजीत घटक ने भी मौसुमी बासु के नेतृत्व में इस शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ रहता है जिसका सबुत इस तरह के शिविरों का आयोजन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page