आसनसोल चैंबर आफ कामर्स सचिव शंभूनाथ झा ने लिखा सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को एक पत्र लिखा है इसमें उन्होंने लिखा है कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल के अंडाल में स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट को भारत वर्ष के प्रमुख शहरों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है । जो काफी हदतक सफल भी रहा है । दुर्गापुर से नई दिल्ली , चेन्नई, हैदराबाद, बंगलोर , मुम्बई एवं जयपुर के लिए फ्लाइट हो गई है जिससे शिल्पांचल के साथ साथ बंगाल के कई जिलों, झारखंड एवं बिहार के कुछ क्षेत्रों के बाशिंदे लाभान्वित हो रहें हैं। उन्होंने लिखा है कि अब सिर्फ कमी रह गई है कोलकाता एयरपोर्ट को जोड़ने की । कोलकाता से कहीं की भी फ्लाइट को दुर्गापुर के रास्ते कर देने से यहां की जनता को काफी सहुलियत मिल जायेगी और शिल्पांचल की वर्षों पूरानी मांग भी पूरा हो जायेगी । उन्होंने लिखा कि उन्हें आशा है इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी












