shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पंचायत चुनाव को लेकर राहा लेन टीएमसी पार्टी कार्यालय में पार्टी समर्थकों का हंगामा:

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत के लिए चुनाव होने वाले हैं इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है लेकिन तृणमूल कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष अभी भी जारी है शनिवार रात को आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा उस वक्त वहां नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और अभिजीत घटक आने वाले चुनाव के मद्देनजर जरूरी बैठक कर रहे थे । कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती खुद बाहर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया इस बारे में उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस एक बहुत बड़ी पार्टी है और यहां पर हर कोई अभिषेक बनर्जी के नव ज्वार अभियान से प्रेरित होकर पार्टी से और गहराई के साथ जुड़ना चाहता है लेकिन पंचायत में सीटों की संख्या सीमित है इस वजह से सब को टिकट नहीं दिया जा सकता यही वजह है कि पार्टी के कार्यकर्ता मैं थोड़ी नाराजगी है लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे ही पार्टी द्वारा प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिन्ह दे दिया जाएगा और उनके नामों का दीवार लेखन हो जाएगा सभी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर उनको जितवाने के लिए मैदान में उतर जाएंगे वहीं विपक्ष द्वारा विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों को धमकाने के आरोपों को लेकर नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि यह आरोप सरासर बेबुनियाद है उन्होंने कहा कि पश्चिम जिले में विपक्ष के किसी भी प्रत्याशी का नामांकन जमा करने से रोका गया है वहीं उन्हें बाद में धमकाया जा रहा है वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता शाहिद परवेज ने भी कहा कि बड़ी-बड़ी पार्टियों में इस तरह की चीजें होती हैं यह कोई बड़ी बात नहीं है इससे साफ जाहिर होता है कि तृणमूल कांग्रेस को लेकर लोगों में कितना उत्साह है लोग इस पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं और यही वजह है कि इस तरह की बातें सामने आ रही हैं उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में जीत तृणमूल कांग्रेस की ही होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page