आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भानोड़ा में लगाया गया वाटर कुलर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भानोड़ा गांव में तीसरी वाटर कूलर मशीन लगाई गई । ,मशीन का उद्घाटन मेयर विधान उपाध्याय के कर कमलों से किया गया। यह मशीन
अन्नपूर्णा स्वादिष्ट कंपनी के रितेश साव द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर रोहित सिंघानिया और संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
साथ ही जरूरतमंद को दो व्हीलचेयर भी दिये गये।
साथ ही आम,बुंदिया,पेन कापी चिप्स,चॉकलेट की सेवा भी दी गई। इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा निधि पसारी,निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला गुटगुटिया,उपाध्यक्ष सोनल गाड़ीवान, सह सचिव कांता खेमका,प्रेमा खेमानी,प्रीति खेमानी,स्नेहा खेमानी, रश्मि अग्रवाल,सरिता जालान उपस्थित थे ।












