आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड में बने सरकारी पुस्तकालय को लेकर उठे सवाल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड में स्थित एक पुस्तकालय को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कुछ शिकायतें की गई थी इसे लेकर आज बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने कहा कि 28 नंबर वार्ड में बने सरकारी पुस्तकालय को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत थी उनका कहना था कि यह पुस्तकालय नदी के ठीक किनारे बना है जो बाढ़ आई थी उससे यह देखा गया था कि नदी के किनारे बने भवनों की क्या हालत होती है ऐसे में सरकारी खर्चे से बना एक भवन नदी के किनारे कितना सुरक्षित है यह सवाल पैदा होता है इसके उपरांत उन्होंने पुस्तकालय भवन में भी कुछ अनियमितताओं की बात सामने आने की बात कही उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में कोई शौचालय नहीं है लेकिन शौचालय के लिए जो टैंक बनाया गया है वह बहुत बड़ा बनाया गया है इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि उस पुस्तकालय जो कि एक सरकारी पुस्तकालय है उसकी चाबी निजी हाथों में चली गई है उत्पल सिन्हा ने कहा कि उस इलाके के पार्षद जो कि पहले बोरो चेयरमैन रह चुके हैं उन्होंने पुस्तकालय बनाने के लिए सही जगह चिन्हित नहीं किया था












