34 वें दिन भी जारी रही कृष्णा जल सेवा:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले 34 दिनों से लगातार कृष्णा जल सेवा का आयोजन किया जा रहा है आसनसोल के कल्ला बाईपास रोड इलाके में राहगीरों को रोजाना ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है दरअसल इस साल की गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ऐसे में अपने जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उनकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा कृष्णा जल सेवा की शुरुआत की गई थी इसके जरिए रोजाना हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है यह अभियान आज 34 वें दिन भी जारी रही आज भी हजारों की तादाद में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया एक अनुमान के मुताबिक बीते 34 दिनों में हजारों हजार लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा चुका है












