आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने पुलिस अधिकारी को दी हद में रहने की हिदायत:
1 min read
रानीगंज :आज पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल रानीगंज के वीडियो कार्यालय पहुंची यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी विधायक ने आरोप लगाया कि एक पुरुष पुलिस ऑफिसर ने उनको कोहनी से धक्का मारकर हटाने की कोशिश की इस पर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस पुलिस अधिकारी को अपनी हद में रहने की सलाह दे डाली इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जिस राज्य में पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुल महिलाओं का अपमान करती हैं महिलाओं के बारे में अनाप-शनाप बातें करती हैं वहां उनके मातहत काम करने वाले पुलिस अधिकारी महिलाओं के साथ गलत आचरण करेंगे इसमें क्या आश्चर्य है ? उन्होंने कहा कि यही शिक्षा पुलिस को मिली है लेकिन अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही उन्होंने पुलिस अधिकारी से कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए अपनी बात रखी थी हालांकि इस घटना पर जब मीडिया कर्मियों ने पुलिस के एक उच्च अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी घटना की खबर उनके पास नहीं है इस बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने मंत्री से शिक्षा लेकर अनवरत झूठ बोल रहे हैं क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह से लेकर रात तक सिर्फ झूठ ही बोलती हैं उन्होंने कहा कि इस घटना को ज्यादा तूल देकर वह पंचायत चुनाव के नामांकन और चुनाव प्रक्रिया से ध्यान भटकाना नहीं चाहती उन्होंने कहा कि राज्य में महिला कमिशन हो या बाल कमीशन किसी भी संस्था का कोई महत्व नहीं रह गया है ममता बनर्जी ने बड़ी कुशलता के साथ इन सारी संस्थाओं का महत्व खत्म कर दिया है ताकि वह अपनी मनमानी कर सकें












