वाम फ्रंट की तरफ से पश्चिम बर्दवान के 8 जिला परिषद सीटों के लिए भरे गए नामांकन:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है इसी क्रम में आज पश्चिम बर्दवान जिले में 8 जिला परिषद के लिए वाम फ्रंट की तरफ से नामांकन जमा किया गया जमुरिया बाराबनी रानीगंज सालनपुर में जिला परिषद सीटों के लिए नामांकन भरा गया इस बारे में माकपा नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि आज पश्चिम बर्दवान से 8 जिला परिषद सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई उन्होंने कहा कि चुनाव तारीखों की घोषणा में तब्दीली की जो खबरें आ रहे हैं उससे उनके दल को कोई लेना देना नहीं है वह सिर्फ नामांकन भरने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं












