shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फोसबेकी के प्रतिनिधि मंडल ने की आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ मुलाकात,

1 min read

आसनसोल टाइम्स : दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यवसायी संगठन फोसबेकी की तरफ आज एक प्रतिनिधि मंडल ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त एस नीलकंठम से मुलाकात की । इस प्रतिनिधि मंडल में फोसबेकी के अध्यक्ष आर पी खेतान सचिव सचिन राय विनोद गुप्ता पवन गुटगुटिया शामिल थे । इन्होंने पुलिस आयुक्त के समक्ष अपनी विभिन्न मुद्दों को रखा और उनपर गहन बातचीत की । आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में फोसबेकी की तरफ से एक ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाने वाला था लेकिन पुलिस आयुक्त ने फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर फोसबेकी के प्रतिनिधि मंडल को इस ट्रेड फेयर के आयोजन को थोड़े दिनों बाद करने की सलाह दी । इस संदर्भ में आर पी खेतान ने कहा कि फोसबेकी की तरफ से प्रशासन के साथ हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दीया गया है वहीं पुलिस आयुक्त ने भी उनको इस ट्रेड फेयर के आयोजन में प्रशासन के पुर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । इसके साथ ही फोसबेकी के प्रतिनिधि मंडल ने आसनसोल शिल्पांचल में ट्रेड लाइसेंस प्राप्त दुकानो के सामने अतिक्रमण की तरफ भी पुलिस आयुक्त का ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने पुलिस आयुक्त से कहा कि व्यवसायी सरकार के सभी दिशा निर्देशो का पालन करते हुए अपना व्यवसाय चलातें हैं लेकिन उनकी दुकानों के सामने रातों रात फुटपाथ पर दुकानें खड़ी हो जातीं हैं वह भी कुछ इस तरह से कि व्यवसायीओं की दुकानों के नाम तक नहीं दिखते । उन्होंने पुलिस आयुक्त से इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाने की मांग की । वहीं फोसबेकी के सचिव सचिन राय ने भी आर पी खेतान की बात का समर्थन करते हुए कहा कि इससे पहले उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी से भी गुहार लगाई है । उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा जो सभीके लिए फायदेमंद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page