shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एक नवंबर से होगा मतदाता सूची संशोधन का काम

1 min read

चुनाव आयोग की तरफ से हर साल मतदाता सूची को संशोधित किया जाता है । इसका मकसद मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नामों का पंजीकरण करना मृत व्यक्तियों के नामों को हटाना अन्य स्थानों से आए मतदाताओं के नामों को उस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित करने का काम किया जाता है ।इसी क्रम में आज आसनसोल के बी एन आर मोड़ इलाके मे स्थित रवीन्द्र भवन मे चुनाव आयोग की तरफ से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहां इस क्षेत्र के तमाम बीएलओ या ब्लाक लेवल आफिसर्स उपस्थित थे । यहां इन बीएलओ को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए । दरअसल पहली जनवरी 2022 को जिनकी उम्र 18 साल हो जाएगी उनके नामों को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए एक नवंबर से 30 नवंबर तक हर बुथ में शिविर लगाया जाएगा । शनिवार रविवार हर बुथ पर दोपहर 11 बजे से चार बजे तक और अन्य दिनों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक स्थानीय बीएलओ उपलब्ध रहेंगे जो नए मतदाताओं का नाम पंजीकृत कराने के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों के नामों को इस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल कराने मतदाता सूची में कोई गलती हो तो उसे संशोधित कराने के काम किए जाएंगे । सरकारी अवकाश के दिनों को छोड़कर रोज यह शिविर चलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page