पश्चिमबंगाल सिकिम प्रांत मारवाड़ी युवा मंच की हुई सभा
1 min readपश्चिम बंगाल सिकिम प्रांत मारवाड़ि युवा मंच के जोन पांच की तरफ से आसनसोल के एक निजी होटल मे इस जोन की कुल आठ शाखाओं की एक बैठक हुई । यहां इन सभी आठों शाखाओं के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे । जोन पांच के अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल की तरफ से इस बैठक का आह्वान किया गया था । पश्चिम बंगाल सिकिम प्रांत के अध्यक्ष आशिष अग्रवाल महामंत्री संदीप शर्मा संगठन के उपाध्यक्ष मुख्यालय गोपाल शर्मा पुर्व प्रांत अध्यक्ष अनिल मोहनका पुर्व प्रांत महामंत्री मनोज अग्रवाल पुर्व प्रांत कोषाध्यक्ष आनंद पारिख सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे । इस बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न विषयों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा की । इस मौके पर पश्चिम बंगाल सिकिम प्रांत मारवाड़ि शाखा के विस्तारीकरण को लेकर बातचीत हुई । इसके साथ ही यहां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया । सभा के दौरान संगठन के सदस्यों की संख्या में वृद्धि पर भी बातचीत हुई ।













