माइक्रोटेक इनवर्टर कंपनी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार पश्चिम बर्दवान जिले के डिस्ट्रिबिउटर प्रदीप कुमार दोकनिया ने जताई खुशी
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल के एक निजी रैस्टोरेंट में माइक्रोटेक इनवर्टर कंपनी के पश्चिम बर्दवान बीरभुम पुरुलिया बांकुड़ा के डिस्ट्रिबिउटर प्रदीप कुमार दोकनिया ने माइक्रोटेक कंपनी को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक संस्था बीएसआई द्वारा पुरस्कृत किए जाने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां इस कंपनी के तमाम अधिकारी उपस्थित थे । इस मौके पर सबने मिलकर केक काटा और एक दुसरे को बधाई दी । इस संदर्भ मे प्रदीप कुमार दोकनिया ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । पिछले 35 सालों से इनवर्टर की दुनिया में माइक्रोटेक एक बहुत बड़ा नाम है । उन्होंने बताया कि यह माइक्रोटेक से जुड़े सभी लोगों की मेहनत का ही नतीजा है ।













