विश्व पर्यावरण दिवस पर टीडीबी कालेज एनसीसी कंपनी तीन की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली:
1 min read
रानीगंज :आज 5 जून पुनीत सागर अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर त्रिवेणीदेवी भालोटिया कॉलेज एन.सी.सी कंपनी-3 की ओर से एक जागरूकता अभियान रैली आयोजित की गई ।इस रैली का मुख्य उद्देश्य था जनसामान्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना । रैली त्रिवेणीदेवी भालोटिया महाविद्यालय के प्रांगण से आरंभ होती है और मेजिया दामोदर नदी तक जाती है । दामोदर नदी के आसपास गिरे प्लास्टिक के कचरे की सफाई करना ही इस रैली का मूल उद्देश्य रहा ।

इस रैली में एन.सी.सी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानीय प्राचार्य महोदय डॉ. आशीष कुमार दे सर ने कैडेट्स के समक्ष पर्यावरण संबंधित अपनी बातें रखी ।महाविद्यालय के सम्मानीय वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर मिलन मुखर्जी ने भी छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संबोधित किया ।एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर गणेश रजक ने प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर अपनी बात रखते हुए सभी एन.सी.सी के छात्रों को इसके प्रति जागरूक किया , साथ ही साथ प्लास्टिक के दुष्परिणाम से कैडेट्स को अवगत कराया ।












