वरिष्ठ टीएमसी नेता गुरदास चटर्जी का जन्मदिन मनाया गया:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में टीएमसी के वरिष्ठ नेता और आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरदास चटर्जी का जन्मदिन मनाया गया उससे पहले गुरदास चटर्जी सहित सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बालासोर में दुर्घटना में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई इसके उपरांत टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गुरदास चटर्जी ने केक काटा सभी का मुंह मीठा किया इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया उन्होंने कहा कि यह टीएमसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का प्यार है जो आज दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि जनता के बीच जनता के साथ रहने से ही जनता का प्यार मिलता है और आज का यह कार्यक्रम उसी का एक उदाहरण है उन्होंने कहा कि इंसान को उचित सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है और आज के इस सम्मान के लिए उन्होंने आसनसोल की जनता को धन्यवाद दिया ।












