आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा संगठन की राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आसनसोल में स्वागत:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति
की सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल,राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रेखा लाखोटिया,प्रांतीय अध्यक्ष बबिता बगरिया, प्रांतीय सचिव पिंकी धानुका,प्रांतीय जोनल प्रमुख मधु जी डुमरेवाल,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरोज लोधा का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ तिलक लगाकर किया।

सभी सदस्यों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य भी किया।
शाखा अध्यक्ष निधि पसारी ने अतिथियों द्वारा गणेश पूजन,दीप प्रज्वलन करवाया।सभी अतिथियों का सम्मान उतरीय पहनाकर एवम् समिति की सदस्यों द्वारा बनाए गए फ्लावरपॉट से किया गया।उन्हें मंदिर के फूलों से तैयार कम्पोस्ट भी दिया गया।
सम्मानित अतिथियों द्वारा एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दिलवाई गई,जिससे वह अपना जीवन निर्वाह कर सके।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारी एवम् प्रांतीय पदाधिकारी ने सभीको संबोधित किया । संगठन की सभी सदस्यों ने इस बात को सुनिश्चित किया कि उनके दिए गए मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही आने वाले समय में अपना कार्य करेंगी । इस
मौके पर समिति की बोर्ड कमिटी और सभी सदस्याएं मौजूद थीं।












