विश्व पर्यावरण दिवस पर पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आसनसोल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सबसे पहले आसनसोल के बीएनआर में स्थित रवींद्र भवन के सामने से एक रैली निकाली गई, । रैली ने विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा की और रवींद्र भवन के सामने आकर समाप्त हुई । रैली में जिस तरह प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे, उसी तरह विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी थे । यहां पश्चिम बर्दवान के जिलाशासक एस अरुण प्रसाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट डीसी ट्रैफिक आनंद रॉय एडीडीए चेयरमैन तापस बंद्योपाध्याय, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उसके बाद रवीन्द्र भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया












