ओडिशा ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच के फैसले का समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :ओडिशा के बालेश्वर में हुए भयावह ट्रेन हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ड ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल हादसे की सीबीआई जांच होगी इस बारे में आसनसोल टाइम्स में आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद से फोन पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही आपको बता दें कि कृष्णा प्रसाद ने रविवार को 1 मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया था जिसमें संग्रहित रक्त को इस दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज के लिए भेजने की बात कही गई थी रेल हादसे की सीबीआई जांच के बारे में जब हमने कृष्णा प्रसाद से फोन पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने रेल बोर्ड की इस सिफारिश का स्वागत किया उन्होंने कहा कि आसनसोल टाइम्स के माध्यम से ही उनको इस बात की सबसे पहले जानकारी मिली लेकिन वह इस फैसले का स्वागत करते हैं उन्होंने कहा कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि तीन ट्रेनों का हादसा हुआ लेकिन जो हुआ वह संदेह पैदा करता है और इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि जब भी कहीं ट्रेन हादसा होता है तो रेलवे की जो अंदरूनी सुरक्षा विभाग है उसी के द्वारा हादसों की जांच की जाती है लेकिन इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है इससे साफ जाहिर होता है कि रेलवे के उच्च पदस्थ अधिकारियों को भी कहीं ना कहीं इस हादसे के पीछे साजिश का अंदेशा है दूसरी तरफ इस ट्रेन हादसे पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि इस मामले पर कम से कम राजनीति नहीं होनी चाहिए यहां पर 300 के आसपास लोगों की मौत हुई है हजार के आसपास लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं ऐसे में यह समय राजनीति करने का नहीं है उन्होंने इस हादसे पर राजनीति करने से बचने का अनुरोध किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल वह खुद खड़गपुर जा रहे हैं जहां इलाजरत घायलों और उनके परिजनों से वह मिलेंगे और घायलों की मदद के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे उन्होंने एक बार फिर से इस ट्रेन हादसे पर अपनी संवेदना जताई उन्होंने कहा कि वह मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ हैं और इस मामले की सघन जांच होनी चाहिए और इतनी भयावह और दर्दनाक हादसे के लिए जो भी दोषी है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए












