माकपा की तरफ से बालेश्वर ट्रेन हादसे में मृत व्यक्तियों को दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में मृत व्यक्तियों को आज माकपा की तरफ से रविंद्र भवन के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सूर्यकांत मिश्रा आभास राय चौधरी पार्थो मुखर्जी जयदीप चक्रवर्ती सत्यजीत चक्रवर्ती सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि माकपा की तरफ से ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घटनास्थल पर गए और फोन पर कुछ निम्न स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए इससे नहीं होगा इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए केंद्र सरकार इस हादसे के लिए अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता वहीं राज्य सरकार और टीएमसी दोनों की तरफ से मृत व्यक्तियों को मुआवजा दिए जाने के मुद्दे पर डॉ मिश्रा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन जिंदगी का कोई मुआवजा नहीं होता उन्होंने एक बार फिर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की दूसरी तरफ विभिन्न विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर पदों पर नियुक्ति को लेकर राज्य और राज्यपाल के बीच चल रहे विवाद पर डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि माकपा राज्यपाल पद के ही खिलाफ है उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र के संघीय ढांचे में राज्यपाल पद की कोई आवश्यकता नहीं है और उन्होंने वर्तमान राज्य राज्यपाल विवाद को नूरा कुश्ती करार दिया












