समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने भी खुद किया रक्तदान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा आज एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां पर तकरीबन हजार से भी ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह किया गया समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे मैं जो लोग घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए इस रक्त का एक बड़ा हिस्सा खड़गपुर भेजा जाएगा उन्होंने बताया कि वह कल खुद खड़गपुर जा रहे हैं और लोगों से मिलेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि घायलों को किस प्रकार की सुविधा की जरूरत है वही आज के इस रक्तदान शिविर में जो सबसे विशेष बात देखी गई वह यह कि आज समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने खुद भी रक्तदान किया यह देखा जाता है कि समाज के विशिष्ट हस्तियां रक्तदान शिविरों में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित होते हैं या उनके द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन तो होता है लेकिन वह बहुत कम खुद रक्तदान करते हैं लेकिन आज समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने एक मिसाल कायम की और उन्होंने खुद रक्तदान किया वहीं उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई












