shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में जमीन हड़पने के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन हड़पने के आरोप बढ़ रहे हैं। और उस शिकायत की खबर पर राज्य सरकार के भूमि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है । पश्चिम बर्दवान जिला भू-कार्यालय औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित विभिन्न प्लॉटिंग अथवा आवास निर्माण में शासकीय भूमि अतिक्रमण की तलाश में है। जहां-जहां खास जमीन दिख रही है, वहां वेस्टेड लैंड के पोस्टर भूमि विभाग द्वारा लगवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा आवास या प्लॉटिंग क्षेत्रों के लिए कब्जा की गई खास जमीन की सीमाओं को तोड़ा जा रहा है। ऐसी तस्वीरें औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न प्लॉटिंग एरिया में देखी जा रही हैं।
आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तापस बंद्योपाध्याय ने कहा कानून के हाथ बहुत लंबे है। जो यह सोचते हैं कि वे गलत काम करके बच जाएंगे यह संभव नहीं है। दस साल बाद भी पकड़ा जाएगा। इसलिए एक घर या कार ही काफी है। जो लोग अवैध कारोबार में लिप्त थे, वे अब जमीन हड़पने के धंधे में लगे हैं। क्योंकि उनको लगता है कि इस तरह जमीन हड़पना बहुत आसान है। और लोगों को गुमराह कर बेचा जा रहा है। यह नही चलेगा।
दूसरी ओर, तृणमूल नेता और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमर नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कई जमीनें पुरानी हैं। कुछ जमीन के कागजात मौजूद नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ जमीन के कागजात भी फाड़े गए हैं। इसलिए लोगों से निवेदन है जमीन खरीदने-बेचने से पहले उसकी जांच-पड़ताल कर लें। 500 रुपए और खर्च कर वकील से दस्तावेज खंगालना जरूरी है। अगर आपके पास आसनसोल में कागज नहीं है तो बर्दवान जाइए। इसके साथ ही उन्होंने प्रमोटर से कहा पेपर ध्यान से देखिए और तब काम करिए। इसके साथ ही सरकार के इस महान कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए।
हालांकि, विपक्ष के नेता और भाजपा के प्रदेश नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा आसनसोल नगर निगम द्वारा कभी-कभी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को बेदखल कर दिया जाता है। लेकिन सरकारी जमीन पर कब्जा होता कैसे है? कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। वे इस पर आंदोलन शुरू करेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे प्लॉटिंग या अवैध निर्माण से कई सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है। और राज्य प्रशासन इसे वापस लेने के लिए तत्पर हुआ है। स्वाभाविक रूप से, यह कहा जा सकता है जमीन को लेकर चल रहे गोरखधंधे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई की सभी ने सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page