अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद ने किया वसीम उल हक को उर्दू एकेडमी के सचिव बनने पर सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल नगर निगम मैं हिंदी उर्दू और बांग्ला एकेडमी का गठन किया गया था आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक को उर्दू एकेडमी का सचिव बनाया गया था आज अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद पश्चिम बर्दवान शाखा की तरफ से उनको सम्मानित किया गया इस मौके पर संगठन के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सुलेमान इम्तियाज अहमद अंसारी सहित संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे इस बारे में जानकारी देते हुए मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि वसीम उल हक को उर्दू एकेडमी का सचिव नियुक्त किया गया है आज अंजुमन तरक्की ए उर्दू हिंद के पश्चिम बर्धमान जिला शाखा की तरफ से उनको सम्मानित किया गया इसके साथ ही उर्दू जबान को लेकर जो कुछ समस्याएं हैं उन पर भी उनसे बातचीत की गई और उनके समाधान की गुजारिश की गई मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि वसीम उल हक ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इन सभी मसलों पर विचार किया जाएगा और जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने की कोशिश की जाएगी साथ ही उर्दू एकेडमी द्वारा जो काम अभी लंबित है उनको भी जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी












