shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बसों से रंगदारी वसूलने वालों की नहीं खैर – राजू अहलूवालिया:

1 min read

आसनसोल :आईएनटीटीयूसी के श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आज आसनसोल सब डिविजनल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की एक बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल बस स्टैंड के रखरखाव और परिवहन कर्मियों से जुड़े कई मसलों पर चर्चा हुई इस बारे में जानकारी देते हुए राजू अहलूवालिया ने बताया कि आज की बैठक में परिवहन कर्मियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई विशेषकर आसनसोल बस स्टैंड में जिस तरह से आईएनटीयूसी और सीटु का संगठन न होते हुए भी बस मालिकों के पक्ष में काम कर रहे हैं उसकी कड़ी मजम्मत की गई उन्होंने आरोप लगाया कि यह दो संगठन बस मालिकों की दलाली करते हैं और परिवहन कर्मियों से रंगदारी वसूलते हैं उन्होंने साफ कहा कि उनके रहते यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब से श्रमिक नेता अभिजीत घटक के निर्देश पर उन्होंने इस ब्लॉक में आईएनटीटीयुसी की जिम्मेदारी संभाली है तब से उन्होंने अवैध वसूली पर पूरी तरह से नकेल कैसी है उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले रंगदारी वसूलने के आरोप में 3 लोगों को बस स्टैंड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और भविष्य में भी अगर इस तरह कोई करेगा तो उसके साथ वही सुलुक किया जाएगा उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के अवैध चीजों को उनकी पार्टी उनका संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा इसके साथ ही उन्होंने परिवहन कर्मियों के लिए वेलफेयर कमेटी के गठन की मांग की और कहा कि अगर ड्यूटी करते हुए किसी परिवहन कर्मी को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो उसके चिकित्सा उनकी जिम्मेदारी भी उठानी होगी उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों पर बहुत जल्द आसनसोल बस स्टैंड में एक ज्ञापन सौंपा जाएगा ने बसों के मालिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएनटीटीयूसी द्वारा रंगदारी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह परिवहन कर्मियों का ख्याल रखें और बस स्टैंड को साफ सुथरा रखने मैं अपना सहयोग दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page