आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की तरफ से मनाया गया चालक दिवस:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल सिटी बस स्टैंड में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की तरफ से चालक दिवस मनाया गया इस बारे में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के पश्चिम बंगाल शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत सरकार ने कहा कि आज ही के दिन 50 साल पहले 1974 में कोलकाता में संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था आज से 50 साल पहले इस संगठन की नींव रखी गई थी उस दिन को याद करते हुए आज पूरे देश में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की तरफ से हर बस स्टैंड में चालक दिवस का आयोजन किया गया है जिससे कि परिवहन कर्मियों को सम्मानित किया जा सके उन्होंने कहा कि पूरे देश को गतिशील रखने में परिवहन कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है लेकिन परिवहन कर्मियों पर दो तरफा हमले हो रहे हैं उन्होंने कहा की एक तरफ तो पुलिस प्रशासन की तरफ से अवैध वसूली के लिए परिवहन कर्मियों पर अत्याचार किए जाते हैं वही समाज के कुछ लोग भी छोटी से छोटी बात पर परिवहन कर्मियों के साथ मारपीट करते हैं लेकिन यह परिवहन कर्मी ही हैं जो समाज को गतिशील रखते हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए परिवहन कर्मियों को सम्मानित करने के मकसद से इस दिन को मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में इस दिन को मनाया जा रहा है और परिवहन कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है इसके साथ ही फेडरेशन की तरफ से राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया












