आसनसोल दक्षिण थाना की तरफ से उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित:
1 min read

आसनसोल :इस साल उच्च माध्यमिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली पांच छात्राओं को आसनसोल दक्षिण थाना की तरफ से सम्मानित किया गया आज आसनसोल दक्षिण थाना में उनको आमंत्रित किया गया था आर कौशिक कुंडू द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया इस बारे में थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर के निर्देश पर आज इन पांच छात्राओं को दक्षिण थाने में आमंत्रित किया गया था और उन्हें सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत जिन 5 विद्यार्थियों ने उच्च माध्यमिक बेहतरीन नतीजे निकाले हैं वह सभी छात्राएं हैं और यह उनके लिए काफी गर्व की बात है कि आज उनको सम्मानित करने का मौका मिला उन्होंने छात्राओं को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी












