दिनदहाड़े एक बच्ची को अगवा करने की कोशिश से मचा हड़कंप:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 83 नंबर वार्ड इलाके में एक 13 वर्षीय बच्ची को अगवा करने की कोशिश की घटना को लेकर हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि यह बच्ची आज रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी जब कुछ लड़कों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में भरकर अगवा करने की कोशिश की एक स्थानीय महिला द्वारा चीखने चिल्लाने के बाद वह लड़के भाग गए लेकिन उनमें से एक लड़का जनता के हत्थे चढ़ गया उसे थाने ले जाएंगे और उससे पूछताछ की गई जा रहा है कि उसने खुद को धनबाद का रहने वाला बताया और उसके साथ जो चार अन्य साथी थे वह भी धनबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है उनका कहना है कि एक तरफ सरकार लड़कियों की पढ़ाई पर जोर देती है लेकिन जब यह बच्ची पढ़ने जा रही थी कि उसे दिनदहाड़े इस तरह से अगवा करने की कोशिश की गई इससे आने वाले समय में इस इलाके की बच्चियों पर असुरक्षा की भावना हावी हो जाएगी स्थानीय लोगों ने आरोपी युवकों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की वह 83 नंबर वार्ड के पार्षद मोहम्मद हसरतउल्लाह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और उन्हें सजा देने की मांग की उन्होंने कहा कि उनको पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है और उनका पूरा यकीन है कि इस घटना के आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होंगे












