आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के इंफोर्समेंट ब्रांच ने डाली सीमेंट कारखाने पर दबिश:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एनफोर्समेंट ब्रांच द्वारा आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के बड़ाधेमो इलाके में स्थित बंजारी कल्याणपुर सीमेंट कारखाने में छापेमारी की गई एनफोर्समेंट ब्रांच को खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर कोलकाता सीमेंट के नाम से फर्जी तरीके से सीमेंट पैक किया जा रहा था इस जानकारी के बाद एनफोर्समेंट ब्रांच की टीम ने यहां पर दबिश डाली और घटनास्थल से अविनाश यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया इस घटना में सत्यनारायण अग्रवाल सहित कई लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है घटना से शिल्पांचल के फर्जी सीमेंट कारोबारीयों में खलबली मच गई है वही इस बारे में जब हमने सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल शाखा के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया से बात की तो उन्होंने कहा कि संगठन फर्जी काम करने वालों का कभी समर्थन नहीं करता












