संग्रामी जौथ मंच की तरफ से जिला शासक दफ्तर को लेकर सौंपा गया ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकारी कर्मचारियों के संगठन संग्रामी जौथ मंच के तरफ से आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक को ज्ञापन सौंपा गया इस ज्ञापन के जरिए संगठन की तरफ से उनकी तीन पुरानी मांगों को एक बार फिर से सरकार के सामने पेश किया गया यह मांगे हैं सरकारी कर्मचारियों का बकाया डीए प्रदान करना सभी रिक्त पदों पर स्वच्छता के साथ नियुक्ति करना तथा सभी कर्मचारियों के स्थाई करण का इंतजाम करना इस बारे में संगठन के पश्चिम बर्दवान जिला के संयुक्त आह्वायक धीरेन माझी ने कहा कि कोलकाता के शहीद मीनार में संगठन के सदस्य गण इन तीन मांगों को लेकर 125 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आज 125 वा दिन है इस अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी जिला शासक दफ्तरों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 10 तारीख को जो हड़ताल हुई थी उसके बाद सरकार द्वारा बदले की भावना से सरकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं उन्होंने इन तबादलों को वापस लेने की भी मांग की












