78 नंबर वार्ड की महिलाएं पहुंची हीरापुर थाने, शराब की अवैध दुकानों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के सैकड़ों महिलाएं कल रात हीरापुर पुलिस स्टेशन पहुंची और उन्होंने 78 नंबर वार्ड इलाके में चल रहे अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा उनकी मांग थी कि इन दुकानों को अविलंब बंद किया जाए महिलाओं का कहना है कि इस इलाके में शराब की अवैध दुकानें धड़ल्ले से रात 12:00 या 1:00 बजे तक चलती है जिससे इलाके में महिलाओं का आना-जाना दूभर हो जाता है उन्होंने आरोप लगाया कि खुली सड़क पर शराबी शराब पीते हैं जिससे इलाके का माहौल बिगड़ता है इसी के खिलाफ महिलाओं द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया












