shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्दवान जिले में गारमेंट्स क्लस्टर बनाने को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला शासक से हुई व्यापारीओं की बैठक

1 min read

आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक से मुलाकात कर पश्चिम बर्दवान जिले में व्यापार को को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर जिला शासक से चर्चा की । आज की बैठक के दौरान आसनसोल चेंबर की तरफ से जिला शासक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसके जरिए इन्होने इस जिले गारमेंट्स क्लस्टर बनाने पर बल दिया । इनका कहना था कि चुंकि इस जिले में बहुत सारी महिलाएं सिलाई का काम करतीं हैं और उनके द्वारा सिले हुए वस्त्र इस जिले से ही नहीं प्रदेश से भी बाहर भेजे जाते हैं । ऐसे में गारमेंट्स विभाग में इस जिले में काफी संभावना हैं । उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं ली हैं । अगर इस परियोजना पर भी काम किया जाए तो आने वाले समय में इससे काफी लोगों चो रोजगार मिलेगा । और यही एकमात्र तरीका है जिससे इस जिले की आर्थिक समस्याओं का निपटारा हो सके । जिले में नए उद्योग लगाने के सवाल पर आसनसोल चेंबर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि अभी इसपर चर्चा चल रही है उम्मीद है जल्द ही इस दिशा में भी सार्थक काम होगा । वहीं बिल्डिंग प्लान पर भी नरेश अग्रवाल ने कहा कि एडीडीए और पंचायत के अधिकारीओं के साथ वार्तालाप चल रही है । वहीं आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने भी आज की बैठक को कामयाब बताया और कहा कि जिला शासक ने व्यापारीओं की बातों को गौर से सुना और जिले की ताकत को देखते हुए उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page