आसनसोल नगर निगम की तरफ से प्रांतिक वृद्धाश्रम में लगाया गया कोरोना का दुसरा डोज
1 min readआसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी के नेतृत्व में सुर्यनगर के प्रांतिक वृद्धाश्रम में कोरोना प्रतिरोधक वैक्सीन की दुसरा डोज लगाया गया । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी के अलावा टीएमसी नेता आकाश मुखर्जी भी उपस्थित थे । इस मौके पर अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि आज प्रांतिक वृद्धाश्रम में रहने वाले 45 बुजुर्गों को दुसरा डोज लगाया गया । उन्होंने कहा कि इनको दुसरे डोज लगाना नगर निगम की जिम्मेदारी है । आज यह जिम्मेदारी पुरा कर उनको काफी खुशी हो रही है । उन्होंने कहा कि हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा भी था कि कोरोना दुसरा डोज नहीं लग रहा है । यही वजह है कि आज यहां दुसरा डोज लगाया गया ।













