हीरापुर पुलिस ने हथियारों के अवैध कारखाने के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
1 min readआसनसोल टाइम्स : टाइम्सअवैध हथियारों के कारखाने के मामले के मुख्य आरोपी जावेद हुसैन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इसको गिरफ्तार करने में पुलिस के ए एस आई शेख सुर अली कानस्टेबल सचीन साहा सिविक वालेंटियर जगन्नाथ दास की अहम भूमिका रही । गुप्त सुचना के आधार पर तीनों जावेद हुसैन के घर में घुसे । बदमाशों ने इनपर हमला कर दिया । तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन जावेद फरार हो गया । लेकिन बाद में जाबेद को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया और चारों को मंगलवार को आसनसोल कोर्ट भेज दिया गया. पुलिस ने अदालत में चारों आरोपीओं की दस दिन की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया ।













