हीरापुर थाने की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के एक कारखाने का हुआ भंडाफोड़
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत हीरापुर थाने की पुलिस को आसनसोल के हीरापुर थाने के आजाद नगर 10 नंबर बस्ती के एक घर में हथियारों के कारखाने का भंडाफोड़ किया ।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस को 83 नंबर वार्ड क्षेत्र में जावेद नाम के एक व्यक्ति के घर पर फैक्ट्री का पता चला । पुलिस अधिकारी अभिषेक मोदी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान कुछ हथियार और कुछ हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई । उन्होंने कहा कि घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है













