पुर्व पार्षद वसीमुल हक ने लिया पंपु तालाब छट घाट की साफ सफाई का जायजा
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड के पुर्व पार्षद वसीमुल हक के नेतृत्व में आज पंपु तालाब छट घाट की साफ सफाई का जायजा लिया गया । इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के कई अधिकारी भी मौजूद थे । विदित हो कि इस छट घाट पर आकर बेलडंगाल लोको क्वार्टर कुमारडंगाल डाउन कालोनि के छटव्रती आख
कर जुटते है और आस्था के महापर्व को मनाते है । हर साल इस छट घाट का आसनसोल नगर निगम द्वारा साफ सफाई की जाती है । इसी क्रम में आज वसीमुल हक के नेतृत्व में इस छट घाट की साफ सफाई के कार्य की शुरुआत की गई । इस संदर्भ में वसीमुल हक ने फोन पर आसनसोल टाईम्स को बताया कि आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी के निर्देश पर आज इस छट घाट की साफ सफाई के कार्य की शुरुआत की गई है । उन्होंने बताया कि जल्दी ही अमरनाथ चैटर्जी भी इसका जायजा लेने यहां आएंगे













