आसनसोल नौजवान अहले सुन्नत वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कोरोना काल में रक्त की कमी को देखते हुए आज आसनसोल नौजवान अहले सुन्नत वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रिलायंस मार्केट के नीकट बाबु तालाब इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर यहां 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के चिकित्सकों और कर्मचारीओं ने यहां आकर रक्त संग्रह किया । इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड के पुर्व पार्षद वसीमुल हक सैफुद्दीन उर्फ गुड्डु आसनसोल नौजवान अहले सुन्नत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोइनुद्दीन मास्टर हैदर सत्यनारायण रवानी संगठन के सचिव मह इम्तियाज अली मह आरजु सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे और स्थानीय बाशिंदे उपस्थित थे ।













