आस्था के महापर्व छट की तैयारियों को लेकर जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह तत्पर
1 min read
आसनसोल टाइम्स जमुड़िया : कुछ ही दिनों के बाद आस्था का महापर्व छट मनाया जाएगा इसे लेकर प्रशासन की तरफ से तो सारी तैयारियां चल ही रहीं हैं लेकिन जनप्रतिनिधि भी अपने अपने क्षेत्र मे भी छट पूजा को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं ।आज जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में इसीकी एक बानगी देखी गई । जमुड़िया के तृणमूल कांग्रेस विधायक हरेराम सिंह धे आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई तालाबों की साफ सफाई का जायजा लिया । दरअसल जमुड़िया में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी लोग रहते हैं । यहां धूमधाम से आस्था के इस महापर्व को मनाया जाता है । स्थानीय तालाबों में बड़ी संख्या छटव्रती जुटते हैं । इनको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो यह निश्चित करने के लिए ही आज जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने स्थानीय विभिन्न तालाबों की साफ सफाई का जायजा लिया । इस दौरान इनके साथ आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड केसदस्य दिव्येदु भगत जमुड़िया क्षेत्र के कद्दावर टीएमसी नेता साधन राय भी उपस्थित थे ।













