हीरापुर थाने की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :गर्मी के मौसम में आसनसोल जिला ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो गई है जिस वजह से मरीजों और उनके परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से उत्सर्ग नामक एक अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत विभिन्न थाना और फांड़ि द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज हीरापुर थाना और ट्रेफिक गार्ड की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । बर्नपुर के बारी मैदान के निकट आयोजित इस रक्तदान शिविर में हीरापुर सर्किल इंस्पेक्टर शिवनाथ पाल हीरापुर थाना प्रभारी प्रसनजीत राय एसआई राजेश भट्टाचार्य रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी गण उपस्थित थे












