मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से कुमारडीहा में लगाई गई वाटर कुलर मशीन:
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी महिला समिति और नर नारायण सेवा समूह के सौजन्य से आज कुमारडीहा हरि मंदिर और काली मंदिर के प्रांगण में एक वाटर कूलर लगाया गया। यह कार्य मुख्य रूप से हरि और काली मंदिर के सदस्य हारु रॉय.पंचानन गोराई. सीमांतो गोराई जितेन दत्ता और सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय तिवारी के सहयोग से सफल हुआ।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी राकेश केडिया, आशा सरावगी, रेखा दीवान, बबीता केडिया, सरिता अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं महिला समिति की तरफ से
महिला समिति की प्रांतीय जोनल हेड मधु डुमरेवाल,
उपाध्यक्ष सोनल गाढ़ीवान, कांता खेमका, विनस खेमानी सहित इस संगठन की तमाम सदस्याएं उपस्थित थीं । यह पहला अवसर नहीं है जबकि मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से इस तरह के सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया हो। इससे पहले भी इस संगठन की तरफ से विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में मारवाड़ी महिला समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्यों को संपन्न करना है ताकि इस समाज को सबके रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाया जा सके तथा अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ें ।












