फिरोज खान एफके को पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मशहूर समाज सेवी और सफल बिजनेसमैन फिरोज खान एफके के स्पोर्ट्स सेक्टर में उनके योगदान और स्पोर्ट्स के सेक्टर में उनकी काम करने के दिलचस्पी को देखते हुए उन्हें वेस्ट बंगाल दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया
पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन शारीरिक रूप से अक्षम क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए पुरे पश्चिम बंगाल का एक संगठन है। ये स्टेट लेवल, नेशनल लेवल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शिरकत करते रहते हैं और दिव्यांग क्रिकेट प्लेयर के लिए कई क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं।
फिरोज खान एफके वेस्ट बंगाल दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ पैट्रन साल भर से हैं मगर एसोसिएशन के लिए उनके काम, और मेहनत को देखते हुए अब उन्हें चेयरमैन बनाया गया ।
फिरोज खान एफके लंबे समय से इस एसोसिएशन के जरिए किए गए पहल में इनका सहयोग रहता हैं और हमेशा उनकी कोशिश रहती है के समाज में ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है और उन को कभी ये महसूस होने नहीं देना के वह दिव्यांग है।
फिरोज खान एफके ने बताए के वह इस क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए खिलाड़ियों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम करेंगे। पुरे पश्चिम बंगाल में हर शहर और क्षेत्र में ऐसे दिव्यांग प्रतिभाओं को निकाल कर उन्हें अच्छा से अच्छा प्रशिक्षण देंगे, जिससे वो समाज में अपना एक मुकाम बनाएंगे और इस प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे।
फिरोज खान एफके का चेयरमैन बनने से लगतार उन के चाहने वाले और शिल्पांचल के साथ साथ देश और बिदश के लोगो से शुभकामनाएं आ रही है। लोगो में भारी खुशी का माहौल है। तमाम लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं.












