भाजपा नेता बप्पा चटर्जी को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिले के भाजपा महासचिव तथा प्रवक्ता बप्पा चटर्जी को पार्टी में एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 सालों के कार्यकाल को इस जिले के लोगों तक पंहुचाने का बीड़ा बप्पा चटर्जी को सौंपा गया है। उनको नरेंद्र मोदी के पिछले 9 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पंहुचाने के लिए बनाई गई टीम का संयोजक बनाया गया है। इस टीम में सह संयोजक के रूप में शिवराम बर्मन चंद्रशेखर बनर्जी अभिजीत राय काकोली घोष सुमंतो मंडल को रखा गया है। इस टीम को हर विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा सम्मेलन करने 1 हजार प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची बनाने हर स्तर के जनप्रतिनिधियों की सूची संग्रह करने सोशल मीडिया को प्रभावित करते हों ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाने सहित विभिन्न कार्यक्रम दिए गए हैं जिनका मकसद नरेंद्र मोदी के पिछले 9 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।












