आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में गुलाम सरवर ने उठाया अवैध निर्माण का मुद्दा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया इस बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को लेकर विभिन्न चर्चा हुई जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों के पार्षद उपस्थित थे यहां 28 नंबर वार्ड से कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने पूर्व सूचना देकर दो मुद्दों की तरफ नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की इनमें एक थी पानी की आपूर्ति दूसरा था अवैध निर्माण। बोर्ड मीटिंग के दौरान गुलाम सरवर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें आसनसोल नगर निगम के कुछ अभियंताओं की भी सांठगांठ है उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से इस तरफ ध्यान देने की अपील की और कहा कि जिस तरह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है उसको अगर नहीं रोका गया तो न सिर्फ लोगों के लिए नुकसानदेह साबित होगा बल्कि नगर निगम को भी राजस्व का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा गुलाम सरवर ने कहा कि वर्तमान समय में बहु मंजिला इमारतों के प्लान को लेकर व्यापक भ्रष्टाचार चल रहा है इस तरफ उन्होंने मेयर का ध्यान आकर्षित किया वहीं पानी की समस्या की तरफ भी गुलाम सरवर ने मेयर का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि खासकर रेलपार में पानी की काफी किल्लत हो गई है कुआं में भी पानी काफी नीचे चला गया है जिस वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं गुलाम सरवर ने आज की बैठक में अवैध निर्माण के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और कहा कि जिस तरह से आसनसोल नगर निगम के कुछ अधिकारियों उनके साथ बिल्डरों की सांठगांठ से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं उसे रोकना बेहद आवश्यक हो गया है उन्होंने कहा कि ऐसा कई बार देखा गया है कि बिना प्लान के ही इमारतों का निर्माण पूरा हो जा रहा है यह कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर तुरंत रोक लगनी चाहिए क्योंकि यह न सिर्फ आसनसोल नगर निगम के लिए राजस्व का नुकसान है बल्कि बिना प्लान के किसी भवन के निर्माण से उस भवन में रहने वाले और आसपास के लोगों को खतरा भी हो सकता है मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे












