shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग अब अवैध निर्माण पर देना होगा ज्यादा जुर्माना:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक तमाम एमएमआईसी बोरो चेयरमैन और पार्षद गण उपस्थित थे इस बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर बातचीत हुई और कई नए फैसले लिए गए इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसले लिए गए । उन्होंने बताया कि बीते 3 दिन आसनसोल शिल्पांचल में प्राकृतिक आपदा आई थे जिस वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा था पानी की आपूर्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ा था लेकिन जिस तरह से आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों अधिकारियों ने काम किया और लोगों तक नागरिक सुविधाएं फिर से पहुंचाई उसके लिए उनको धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर अभी भी पानी की किल्लत है आज की बोर्ड मीटिंग में उसको लेकर भी चर्चा हुई और किस तरह से पानी की किल्लत को दूर किया जा सके उस पर आलोचना हुई मेयर ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में एक फैसला यह भी लिया गया कि हर बोरो को 1 साल के लिए ₹700000 का काम खुद टेंडर करवाकर करने की अनुमति दी गई है यह काम किसी आपातकालीन कार्य के लिए होगा उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि अगर किसी बोरो क्षेत्र में कलवर्ट बनाना हो या अन्य कोई आपातकालीन काम करना हो उसके लिए पहले आसनसोल नगर निगम मुख्यालय से उनको अनुमति लेनी पड़ती थी जिसमें समय लग जाता था लेकिन अब हर बोरो कार्यालय 1 साल में ₹700000 तक का काम अपने आप ही टेंडर निकलवा कर कर आ सकता है इसके अलावा प्राकृतिक आपदा में जिन कच्चे मकानों को क्षति पहुंची थी उन लोगों तक तिरपाल पहुंचाने का भी इंतजाम करने को लेकर बैठक में चर्चा हुई । वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज के बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए इनमें पेंशन से संबंधित फैसले थे पानी की आपूर्ति को और भी सुचारू करने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई उन्होंने कहा कि अमृत दो परियोजना के तहत जो राशि आवंटित की गई थी राज्य सरकार उससे भी ज्यादा राशि आवंटित कर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी 106 वार्डों के लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने को लेकर कटिबद्ध है और इस पर बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा और लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा में जिन घरों को नुकसान पहुंचा था उनको त्रिपाल पहुंचाया गया है वही आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के मुद्दे पर चेयरमैन ने कहा कि इस पर भी चर्चा हुई थी और एम एम आई सी बैठक में भी इस पर चर्चा होगी और आसनसोल नगर निगम यह कोशिश करेगा कि अपनी कमाई से कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की जा सके लेकिन इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि इसके लिए आम जनता पर टैक्स का बोझ ना बढ़ाया जाए वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज के बैठक में नगर निगम क्षेत्र में जिन गलियों में अभी तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई है उनमें से कुछ गलियों का चिन्हित कर जल्द से जल्द वहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने का फैसला हुआ एक और मुद्दे पर आज के बैठक में फैसला लिया गया और वह था आसनसोल में बहुमंजिला इमारतों पर पेनल्टी लगाने का मुद्दा गुरदास चटर्जी ने कहा कि कई पार्षद शिकायत करते आ रहे थे कि आसनसोल नगर निगम के कई क्षेत्रों में अवैध तरीके से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है पहले अवैध तरीके से पक्के निर्माण पर 2 हजार रुपए और टीन के शेड के निर्माण पर डेढ़ हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट का जुर्माना लगाया जाता था लेकिन अब से किसी भी नए अवैध निर्माण पर निर्माणकर्ता को 6 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट जुर्माना देना होगा उन्होंने आशा जताई कि इससे बहुमंजिला इमारतों के अवैध निर्माण पर रोक लगेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page