21वे दिन भी विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में लोगों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद पिछले कई वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य को करते आ रहे हैं दरअसल उनका मानना है कि किसी कार्य को शुरू करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी उसे बरकरार रखना इस प्रचंड गर्मी में भी इसका एक उदाहरण देखने को मिल रहा है बीते 21 दिनों से विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड इलाके में रोजाना हजारों लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है दरअसल इस वर्ष प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है खासकर उन लोगों को जो जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं ऐसे लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए कृष्णा प्रसाद द्वारा जल सेवा की शुरुआत की गई है जो कि बीते 21 दिनों से लगातार जारी है आज भी उनके तत्वावधान में हजारों की संख्या में लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया इससे प्रचंड गर्मी और उमस भरे मौसम में जब लोगों को ठंडा शरबत पीने को मिला तो मानो उनकी आत्मा तृप्त हो गई यह ठंडा शरबत पीकर उनके चेहरे पर जो खुशी के भाव देखे गए वह अवर्णनीय थे












