लगातार 18 दिनों से जारी है समाजसेवी कृष्णा प्रसाद को जल सेवा:
1 min read
आसनसोल :विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने जो कृष्णा जल सेवा का संकल्प लिया था उसी अभियान को आगे ले जाते हुए आज लगातार 18वे दिन आसनसोल कल्ला बाईपास मोड इलाके में राहगीरों एवं अन्य लोगों को शीतल पेय एवं मीठा ठंडा शरबत पिलाया गया । बीते 18 दिनों से समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वाधान में लोगों को पानी पिलाया जा रहा है क्योंकि इस साल काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है जिस वजह से जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इस चिचिलाती धूप और गर्मी से राहत दिलाने समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा बीते 18 दिनों से लगातार जल सेवा की जा रही है। इस प्रचंड गर्मी में जब लोगों को ठंडा शरबत पीने को मिलता है तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखती है वह अवर्णनीय है












