मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल में लगाई गई ठंडे पानी की मशीन:
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से उनके अमृतधारा परियोजना के तहत आज आसनसोल जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने इमरजेंसी गेट के निकट एक वाटर कूलर मशीन लगाया गया आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने इसका उद्घाटन किया ।

इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से सभी आमंत्रित अतिथियों को मंच का खादा पहना कर और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत मलय घटक ने अपने संबोधन में मारवाड़ी युवा मंच की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से यह संगठन सामाजिक कार्य कर रहा है वह काबिले तारीफ है वही मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से लगाई गई है 16वीं मशीन है और उन्होंने कहा कि आने वाले 31 मई तक आसनसोल शहर के व्यस्ततम इलाकों में चार और मशीनें लगाई जाएंगी उन्होंने बताया कि आसनसोल शहर में किसी को भी इस प्रचंड गर्मी में पीने के पानी की किल्लत ना हो इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा तत्पर है उन्होंने बताया कि उनके संगठन द्वारा लगाए गए हर मशीन की देखभाल की जिम्मेदारी मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा ही उठाता है कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर और खुद मशीन से 1 ग्लास पानी पीकर मशीन का उद्घाटन किया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री श्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी , जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट निखिल चंद्र दास आसनसोल नगर निगम के हेल्थ इंस्पेक्टर दिलीप गांगुली दक्षिण थाना इंस्पेक्टर इंचार्ज कौशिक कुंडू, आदि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार श्री नरेश अग्रवाल आसनसोल महावीर सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांतिय मारवाड़ी युवा मंच के राजनीतिक चेतना फॉरम के वाइस चेयरमैन आनंद पारीक शंकर लाल शर्मा, श्याम सेवा ट्रस्ट के सचिव दीपक तोदी अशोक अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल ,सुनील जालान, बिमल अग्रवाल, अरुण पसारी, सुभाष पारीक ,बॉबी गुप्ता, सुजीत गुप्ता, संजय अग्रवाल , अंजय अग्रवाल, राजेश चूड़ीवाला ,अजय निगानिया, मुकेश शर्मा, बिमल जालान ,सज्जन जालूका, मनोज अग्रवाल अशोक साव, रतनलाल दीवान, मनोज वैश्य, सियाराम अग्रवाल ,महेश शर्मा, सुनील मुकीम आदि मौजूद थे।












