शिल्पांचल के भक्तों को समाजसेवी कृष्णा प्रसाद कराएंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद आज उषाग्राम के ग्वालापाड़ा पहुंचे । यहां उन्होंने शिल्पांचल तथा आने वाले समय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा की । उन्होंने बताया कि आने वाले एक साल में वह 101 मंदिरों का जीर्णोधार करेंगे । इतना ही नहीं कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह सिलसिला हर साल चलता रहेगा । हर साल वह 101 मंदिरों का जीर्णोधार करेंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह सनातन धर्म के प्रति उनकी श्रद्धा के कारण वह करना चाहते हैं और ईश्वर की अनुकंपा से यह भगीरथ प्रयास सफल होगा । वहीं कृष्णा प्रसाद ने शिल्पांचल वासियों के लिए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिल्पांचल से जो भी माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाना चाहते हैं वह उसकी व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं या युवातिओ की उम्र 21 साल और पुरुषों की उम्र 25 साल हो गई है और जिनकी मासिक कमाई 12 हजार रूपए से कम है उनको वह वैष्णो देवी के दर्शन कराने ले जाएंगे । कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह रेलवे विभाग से बात करेंगे जरूरत पड़ी तो रेलवे मंत्री से बात करेंगे और पूरा एक ट्रेन बुक करेंगे जिसमे वैष्णो देवी माता के दर्शनार्थी होंगे । उस ट्रेन में माता की स्थापना की जाएगी और बिहार यूपी मुंबई से कलाकार रहेंगे जो आसनसोल से कटरा तक माता के गीत गाते हुए चलेंगे । उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत परिवेश होगा कि 21 पुजारी ट्रेन में मां की पूजा करते हुए और माता का दरबार सजाकर माता के दर्शन को रवाना होंगे । यह सिलसिला जारी रहेगा और हर गुजरते साल के साथ ट्रेन की संख्या भी बढ़ेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्तों को माता के दरबार ले जाया जा सके। उन्होंने बताया एसी ट्रेन में भक्तों को मां वैष्णो देवी के जाने और वापस लाने की पूरी ज़िमेदारी उनकी किसीको एक पैसे का खर्च नही करना होगा। वहीं इस मंच से कृष्णा प्रसाद ने एकबार फिर से इस पूरे क्षेत्र में कोयला बालू लोहा माफियाओं को खुली चुनौती दी और कहा कि जब तक हर एक अपराधी को वह कानूनी तरीके से सजा नही दिलवाते वह चुप बैठेंगे । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह 2011 से सभी अपराधियों की फाइल खुलवाएंगे । वहीं उन्होंने विश्वास जताया कि पीछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिली थी आने वाले चुनाव में 403 सीटें मिलेंगी और हिंदू राष्ट्र का निर्माण होगा।












